Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू से फरार दो पाकिस्तानी अंबाला में काबू:2 अन्य साथी STF को चकमा देकर भागे; अवैध रूप से बॉर्डर पार कर घुसे

    13 hours ago

    अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से दो पाकिस्तानी नागरिकों को धर दबोचा। ये दोनों आरोपी सोमवार शाम जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह (Juvenile Home) से सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हुए थे। एसटीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन्हें ट्रेन पकड़ने से पहले ही काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में बंद रहे दो युवकों के रूप में हुई है। इनमें मोहम्मद सनाउल्लाह (20) निवासी मुजफ्फरगढ़, पंजाब (पाकिस्तान) शामिल है। यह 2021 से अवैध बॉर्डर क्रॉसिंग के आरोप में जेल में था। दूसरा आरोपी एहसान अनवर (21) है। यह ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान) का रहने वाला है। यह 2019 से अवैध घुसपैठ के आरोप में बंद था। खूनखराबा कर हुए थे फरार घटनाक्रम के अनुसार, 16 फरवरी की शाम करीब 5 बजे इन दोनों ने अपने एक अन्य साथी कर्णजीत सिंह उर्फ गूंगा (स्थानीय अपराधी) के साथ मिलकर भागने की साजिश रची। भागने के दौरान कर्णजीत सिंह उर्फ गूंगा ने अपनी अवैध पिस्टल से ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जेल से भागने के बाद कर्णजीत इन दोनों को लेकर अपने एक साथी 'ठाकुर' के पास पहुंचा। वहां से ये लोग अंबाला पहुंचे। अंबाला कैंट स्टेशन पर बिछाया जाल सूचना मिलते ही एसटीएफ अंबाला सक्रिय हो गई। जैसे ही दोनों पाकिस्तानी नागरिक स्टेशन पर कहीं और भागने की फिराक में थे, टीम ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि, इनका मुख्य साथी कर्णजीत और ठाकुर रात के अंधेरे में कहीं और निकल गए, जिनकी तलाश जारी है। एसटीएफ ने दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में AAIB जुटी:DGCA बोला- डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा मिला; भतीजे रोहित ने साजिश की आशंका जताई
    Next Article
    'TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया':गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही, बोली-सीट के बहाने केबिन में ले गया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment