Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी:राजस्थान में तापमान 40°C पार, MP में आज से लू का अलर्ट

    12 hours ago

    पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का भी अलर्ट है। हिमाचल में 24 घंटे में तापमान 8°C कम हुआ। मनाली का तापमान 12.6°C रहा, इसमें 7°C की कमी आई। वहीं, सोलन में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है। आज 5 जिलों बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। इधर देहरादून में अधिकतम तापमान 34.1°C रहा, यहां गर्मी से लोगों परेशान हैं। राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में अधिकतम तापमान 39-41°C के बीच रहा। सबसे ज्यादा 39.4 बाड़मेर में रहा। राज्य के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदश में आज से हीटवेव का अलर्ट है। नर्मदापुरम में दिन का अधिकतम तापमान 40.2°C, 10 शहरों में तापमान 38°C से ज्यादा रहा। 15 और 16 मार्च को प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 14 मार्च- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म मौसम रहेगा। बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में बारिश या गरज की संभावना है। 15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी। राज्यों से जुड़ी मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: दिन का तापमान 40.2°C पहुंचा, 10 शहरों में 38°C से ज्यादा मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही हीटवेव चलने लगी है। गुरुवार को नर्मदापुरम, रतलाम और धार में लू चली। यहां आज भी लू का अलर्ट है। राज्य के नर्मदापुरम में दिन का अधिकतम तापमान 40.2°C, 10 शहरों में तापमान 38°C से ज्यादा रहा। 15 और 16 मार्च को प्रदेश में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 15 मार्च से बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में तेज धुंध छाई उत्तर प्रदेश में 10 से ज्यादा जिलों में कोहरा। अब 15 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह इस सीजन की पहली बारिश होगी, जिससे पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बादल छाने से हीटवेव से राहत मिली, अगले 2 हफ्ते गर्मी कम रहने की संभावना राजस्थान में गुरुवार से मौसम बदला है। बादल छाने से लू और तेज गर्मी से राहत मिली। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर-जोधपुर संभाग के जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 हफ्ते तेज गर्मी से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के पिथौरागढ़-चमोली में बर्फबारी, 5 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है। आज 5 जिलों बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के पहाडी और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: दिन के तापमान में 0.3°C गिरावट, अभी भी सामान्य से करीब 5°C ज्यादा हरियाणा में औसतन 0.3°C की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5°C ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 36.7°C पलवल वाटर सर्विस डिवीजन का रहा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पश्चिम-चंडीगढ़ में 4 दिन बारिश की चेतावनी, 48 घंटे में तापमान 2°C-3°C और गिरेगा पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 4 दिन बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पठानकोट और अमृतसर में तेज बारिश हुई। हालांकि तापमान सामान्य से 3.8°C ज्यादा ही रहा। सबसे अधिक तापमान 33.5°C श्री आनंदपुर साहिब का रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    SC disposes of petitions on BRS MLA’s defections after speaker takes call
    Next Article
    Harish Rana & meaning of compassion

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment