Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार:इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल

    9 hours ago

    जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल पर्वीन कुमार को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक कैदी के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पिस्टल कहां से आई और कितनी राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। नागरिकों से जानकारी देने का अनुरोध किया है। कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI, Trade, Trust: Ireland Pushes Deeper India Ties In Uncertain Global Order
    Next Article
    Nissanka ton powers Sri Lanka into Super 8; Australia on brink of elimination

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment