Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेलेंस्की बोले- रूस, ईरान की मदद नहीं कर सकता:उसके पास इतनी ताकत नहीं बची, वह यूक्रेन जंग में फंसा है

    21 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस फिलहाल ईरान की मदद करने की स्थिति में नहीं है। उनके मुताबिक रूस की ज्यादातर सैन्य ताकत यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में उलझी हुई है। जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि रूसी सेना का बड़ा हिस्सा यूक्रेन युद्ध में लगा हुआ है और इसी वजह से मॉस्को के पास ईरान की खुलकर मदद करने की क्षमता नहीं बची है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रूस ईरान को कुछ सैन्य तकनीक या उपकरण दे सकता है, जैसे शाहेद ड्रोन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट। उनके मुताबिक ईरानी ‘शाहेद’ ड्रोन में रूसी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट होने के संकेत मिले हैं। भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था। जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है। ईरानी युद्धपोत पर हमले का वीडियो… न्यूजीलैंड में ईरानी दूतावास ने दैनिक भास्कर का कार्टून शेयर किया। यह ईरान में स्कूल पर हमले से जुड़ा था, जिसमें 170 छात्राओं की मौत हो गई थी। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Mysterious fireball, sonic boom in Vancouver: Nasa confirms it was a meteor traveling at 33 kmps speed
    Next Article
    IND Vs ENG Semi Final | T20 World Cup 2026| भारत-इंग्लेड में किसका पलड़ा भारी| Suryakumar Abhishek

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment