Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जंग के बीच आज भारत पहुंचेंगे दो और जहाज:नंदा देवी मुंद्रा और जग लाडकी कांडला पोर्ट पहुंचेगा; LPG टैंकर शिवालिक पहले ही आ चुका

    5 days ago

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के दो और जहाज नंदा देवी और जग लाडकी आज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेंगे। ये जहाज होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं। नंदा देवी जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदा है, जबकि जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा है। इससे पहले LPG लेकर आने वाला भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है। यह जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय नौसेना के ये टास्क फोर्स जहाज तेल और गैस लेकर भारत आने वाले व्यापारी जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें हर तरह की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे के बीच भारत अपने ऊर्जा सप्लाई मार्ग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Sahitya Akademi honour for T poet Sidda Reddy
    Next Article
    ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment