Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जबलपुर के 4 परिवार दुबई के फंसे:घूमने गए थे, वीडियो जारी कर मदद मांगी; कहा- होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया

    9 hours ago

    पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी साफ नजर आने लगा है। उड़ानों के रद्द और पुनर्निर्धारण के कारण जबलपुर के चार प्रतिष्ठित व्यापारी अपने परिवारों सहित दुबई में फंस गए हैं। अनिश्चित परिस्थितियों के चलते उनकी भारत वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारी शैलेश जैन, प्रशांत विश्वकर्मा, संजय सिंघई और प्रवीण जैन पर्यटन के उद्देश्य से परिवार के साथ दुबई गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में तनाव बढ़ने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। इससे वे वहीं रुकने को मजबूर हो गए हैं। व्यापारियों ने दो वीडियो कर कहा-परिवार चिंता में दुबई में फंसे व्यापारियों में से मंगलवार को दो ने वीडियो जारी कर मौजूदा हालात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में वे ठहरे हुए हैं, वहां स्थिति फिलहाल सामान्य और सुरक्षित है। हालांकि एयरपोर्ट संचालन और फ्लाइट्स दोबारा नियमित रूप से शुरू होने को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं मिल पा रही है, जिससे परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है। होटलों ने तीन गुना बढ़ाया किराया व्यापारियों के मुताबिक लगातार बढ़ते होटल खर्च ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। तनावपूर्ण हालात के बीच कई होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। लंबे समय तक ठहरने की मजबूरी से आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ होने के कारण मानसिक दबाव भी महसूस किया जा रहा है। सरकार से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई फंसे हुए व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार विशेष व्यवस्था कर जल्द उन्हें स्वदेश लाने की दिशा में कदम उठाएगी। ये खबर भी पढ़िए… आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। इसके कारण यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) कल से बंद हैं। 28 फरवरी से कैंसिल शारजाह से इंदौर आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी निरस्त कर दी गई हैं। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के सैकड़ों यात्री यूएई में फंस गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सोनिया बोलीं-खामेनेई की हत्या पर दिल्ली की चुप्पी से हैरानी:यह न्यूट्रल नहीं, जिम्मेदारी से पीछे हटना है; हमला तब हुआ जब कूटनीतिक प्रक्रिया जारी थी
    Next Article
    'India T20 World Cup final nahi khelega': Pakistan star sparks fresh controversy - WATCH

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment