Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले, लोग अंदर फंसे रह गए; पीएम, सीएम ने जताया दुख

    1 week ago

    इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा हादसे से जुड़ी फोटोज… सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Raghav Chadha proposes joint tax filing for married couples — here’s how it could work
    Next Article
    इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले, लोग अंदर फंसे रह गए; पीएम और सीएम ने जताया दुख

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment