Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंदौर में 6 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे:इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा, 4 सिलेंडर फटे

    9 hours ago

    इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 6 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई। आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में इनकी मौत हुई ये 3 लोग घायल हुए खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iranian Projectile Hits Near Australian Base In UAE, PM Albanese Urges Calm
    Next Article
    Chennai math institute invites applications for new 4-year BS degree

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment