Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इटली का 7वां विकेट गिरा, स्टीवर्ट के बाद मीडे आउट:स्कॉटलैंड ने 208 रन का टारगेट दिया, SCOT ने इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

    3 weeks ago

    स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सातवें मैच में इटली को 208 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ग्रुप-सी के इस तीसरे मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इटली ने 15 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। स्कॉटलैंड के लिए ओपनर जॉर्ज मुन्से ने अर्धशतक (84) लगाया। उनका विकेट ग्रांट स्टीवर्ट ने लिया, जो इटली का टी-20 वर्ल्ड कप में पहला विकेट भी रहा। इटली की टीम इस टूर्नामेंट के जरिए वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही है। मुन्से के अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 और माइकल जोन्स ने 37 रन बनाए। इस मुकाबले में इटली को बड़ा झटका उस समय लगा, जब कप्तान वेन मैडसेन चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए और वह आगे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग XI स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। इटली: एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान पिएरो मीडे (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपियानो, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Kerala Spa Asked Masseuse-Candidate For Multiple Photos. It Has Been Sealed
    Next Article
    Silver Prices Continue Their Climb (Feb 9), Check 1 Gram And 1 Kg Rates In Major Cities Across India

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment