Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IPS सुनील नायक को राहत,कोर्ट ने नहीं दी ट्राांजिट रिमांड:आंध्र प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार; फायर ब्रिगेड IG पर हत्या के प्रयास का केस

    21 hours ago

    IPS एम. सुनील नायक को पटना सिविल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश की पुलिस ट्रांजिट रिमांड की डिमांड को रिफ्यूज कर दिया है। ACJM 9 के कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है, सेंट्रल SP समेत सभी अधिकारी मौजूद हैं। IPS एम. सुनील नायक बिहार होम होमगार्ड एंड फायर सर्विसेंज में IG हैं। IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम सोमवार सुबह पहुंची। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने घर के भीतर जांच की। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। इधर IG की गिरफ्तारी की खबर सुनकर होमगार्ड के जवान भी बड़ी संख्या में आवास के बाहर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि नियमों की अनदेखी कर गिरफ्तारी की जा रही है। रेड और गिरफ्तारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. IPS की गिरफ्तारी से जुड़े कुछ अपडेट्स ट्रांजिट रिमांड पर लेगी आंध्र प्रदेश पुलिस गिरफ्तारी के बाद आंध्र पुलिस IG सुनील कुमार नायक को पटना सिविल कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान कोर्ट से आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम की ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आंध्र पुलिस सुनील कुमार नायक को अपने साथ लेकर आंध्र प्रदेश रवाना होगी। के रघुराम कृष्णा राजू वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा में डिप्टी स्पीकर हैं। पूर्व सांसद ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप पूरा मामला साल 2021 का है, जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे। उस वक्त तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के रघुरमा कृष्ण राजू आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से सांसद थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनकी पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और CID की टीम हैदराबाद पहुंचकर उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर गुंटूर स्थित CID कार्यालय ले गई। पूर्व सांसद का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सरकार के इशारे पर उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि यह महज कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सियासी रंजिश निकालने का तरीका था। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM, 2 IPS समेत 5 पर केस इसी सिलसिले में उन्होंने गुंटूर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। 2023 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और दो IPS अफसरों समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पूर्व सांसद का आरोप था कि जगन रेड्डी ने IPS पीवी सुनील कुमार नायक और IPS पीएसआर सीतारमंजनेयुलु के साथ मिलकर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची। मामले में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल की पूर्व सुपरिटेंडेंट जी प्रभावत भी आरोपी हैं। कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी। पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे IPS अफसर बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी ने सुनील नायक को दो बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन वे निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद आंध्र पुलिस ने पटना पहुंचकर कार्रवाई की है। IPS एम. सुनील नायक 2005 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वे बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली विधानसभा को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप के नाम से आया ई-मेल; सुबह आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली थी
    Next Article
    US Gathers Troops, Jets At UK Bases Despite Refusal On Iran Strikes

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment