Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा

    8 hours ago

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस किया जाएगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 28 मार्च से शुरू हो सकता है IPL पिछले साल दिसंबर में ऑक्शन के दौरान IPL कमेटी ने कहा था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से खेला जाएगा। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में इस दौरान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बंगाल में KKR, तमिलनाडु में CSK और असम में RR के होम मैच होते हैं। चुनाव के कारण उन मैचों में सुरक्षा के इंतजाम करने में परेशानी होगी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए IPL कमेटी ने फैसला किया कि टूर्नामेंट 26 की बजाय 28 या 29 मार्च से शुरू होगा। शुरुआती फेज में CSK, KKR और RR के होम मैच कम से कम होंगे, ताकि सुरक्षा में दिक्कत न आए। तीनों टीमें इस दौरान ज्यादा से ज्यादा अवे मैच खेलते नजर आ सकती है। RR का फर्स्ट चॉइस होमग्राउंड जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, इसलिए टीम सेकेंड होमग्राउंड गुवाहाटी के अपने मैच अप्रैल या मई में खेल सकती है। 31 मई को फाइनल शेड्यूल में बदलाव की गुंजाइश के बावजूद टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को ही होगा। स्पोर्ट्स जगत में अक्सर बड़े मैच और खिताबी मुकाबले रविवार को होते हैं। 31 मई को रविवार ही है, इसलिए फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। ------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB के 5 होम मैच बेंगलुरु, 2 रायपुर में होंगे डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    31 मार्च तक PPF-सुकन्या में मिनिमम अमाउंट जमा करें:ऐसा न करने पर बंद हो सकता है अकाउंट, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम
    Next Article
    Holi 2026: Post-Holi Skincare Tips Every Acne-Prone Skin Type Must Follow

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment