Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IPL का शेड्यूल चुनाव के चलते बदल सकता है:26 की जगह 28 मार्च को पहला मैच संभव, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव

    9 hours ago

    विधानसभा चुनावों की वजह से IPL 2026 का शेड्यूल बदल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज अब 26 मार्च की जगह 28 मार्च को हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अभी तक नई तारीख पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव कार्यक्रम के चलते कुछ शहरों में सुरक्षा और बाकी इंतजामों की चुनौती खड़ी हो सकती है। इसी संभावित टकराव को देखते हुए बोर्ड शुरुआती मैचों की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। ओपनिंग मैच का वेन्यू भी चर्चा में, RCB के होम ग्राउंड पर संशय IPL गवर्निंग काउंसिल इस बात पर भी मंथन कर सकती है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कहां कराया जाए, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इसमें शामिल होगी। पिछले जून में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी। इसके बाद RCB और कर्नाटक क्रिकेट के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि टीम अपने सातों होम मैच वहीं खेलेगी या किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करेगी। फ्रेंचाइजी ने नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे शहरों को वैकल्पिक विकल्प के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। अब अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख में बदलाव होगा या नहीं, इस पर अभी कोई संकेत नहीं है। मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता है BCCI मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता है। पहले योजना थी कि चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। लेकिन समय कम होने और फ्रेंचाइजियों के दबाव के बीच संभावना है कि BCCI पहले आधा शेड्यूल जारी करे और बाद में पूरा कार्यक्रम घोषित करे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा किया गया था। -------------------------------- IPL 2026 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने 160 का टारगेट दिया, इंग्लिश ओपनर्स पवेलियन लौटे:सॉल्ट के बाद बटलर आउट, मैट हेनरी को टी-20 इंटरनेशनल में 50वां विकेट
    Next Article
    US MBA Enrolments Drop 45%: Why Indian Students Prefer Asia And Europe

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment