Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इकाना स्टेडियम में लगेगा एलएसजी का कैंप:तेज गेंदबाज मयंक यादव का तिलक माला पहनाकर स्वागत, 1 अप्रैल को पहला मैच

    4 days ago

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयारी तेज कर दी है। लखनऊ पहुंचे तेज गेंदबाज मयंक यादव सहित अन्य खिलाड़ियों आवेश खान,अब्दुल समद,हिम्मत सिंह,आकाश सिंह,मुकुल चौधरी, अर्शीन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह,प्रिन्स यादव को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत हुआ। टीम ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी,मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर और अन्य खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं। वहीं कप्तान ऋषभ पंत, गेंदबाज मोहम्मद शमी,आयुष बदौनी,फील्डिंग कोच भरत अरुण सोमवार को टीम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर, सिद्धार्थ सहित कई खिलाड़ी रविवार देर रात लखनऊ पहुंचे हैं। नए सत्र में मजबूत टीम के साथ उतरेगी एलएसजी आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में अपना बेस्ट देने को तैयार है। ऋषभ पंत के साथ ही इस सीजन में एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मो. शमी, आवेश खान,अब्दुल समद, अर्जुन तेंदुलकर जैसे कई खिलाड़ी हैं। मजबूत बल्लेबाजी व गेंदबाजी लाइनअप होने से लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन की प्रबल दावेदार है। एक अप्रैल को टीम खेलेगी इकाना में पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें टीम को कुल चार मैच खेलने हैं, जिसमें दो मैच घर और दो मैच बाहर होंगे। टीम को अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को हैदराबाद में, तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कोलकाता में और चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में खेलना है। लीग में अभी तक सामान्य रहा LSG का सफर IPL में सबसे महंगी टीम के रूप में शामिल होने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अभी तक आईपीएल के चारों सत्र बेहद सामान्य रहे हैं। टीम ने अपने पहले दो सीजन (वर्ष 2022 व 2023) में प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई, जब टीम वर्ष 2024 और 2025 में सातवें पायदान पर फिसल गई। पिछले सत्र वर्ष 2025 आईपीएल से पहले टीम प्रबंधन ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी बोली (27 करोड़) लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया, लेकिन यह फैसला भी टीम को प्लेऑफ के करीब नहीं पहुंचा सका। नए सत्र के लिए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को शामिल हैं। ऐसे में नए सत्र में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Severe sandstorm sweeps through Gaza tent camps • FRANCE 24 English
    Next Article
    BAN vs PAK Live: Agha’s ton goes in vain as Bangladesh edge Pakistan by 11 runs

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment