Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइल गिराए:3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह; ईरान ने 5 देशों पर हमले किए, कहा- 6 महीने जंग लड़ेंगे

    1 day ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान में तेल भंडार और रिफाइनरी फैसिलिटी से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए 5 देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है। सेना के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों ही लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने पूरे क्षेत्र में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सैन्य अड्डों और सुविधाओं से जुड़े 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। जंग के बड़े अपडेट्स… ट्रम्प बोले- ईरान अब दबंग नहीं, बल्कि लूजर बन गया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब मिडिल ईस्ट का दबंग नहीं, बल्कि 'लूजर' बन गया है। यह हालात तब तक रह सकते हैं जब तक ईरान सरेंडर न कर दे या पूरी तरह कमजोर न हो जाए। दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अब पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    तलाक विवाद पर थलापति विजय का पहला रिएक्शन:कहा- जो दिक्कत है, उसकी चिंता मत करिए, मैं इसे संभाल लूंगा, आप ये बोझ न लें
    Next Article
    हिमाचल-विदर्भ में हीटवेव, महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40.8°:MP-राजस्थान में भी तापमान 35° से ज्यादा; 2 दिन बाद हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी संभव

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment