Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग; दिल्ली-मुंबई समेत 4 एयरपोर्ट पर 250+ फ्लाइट कैंसिल:दुबई से 149 यात्री दिल्ली लौटे; मोदी ने ओमान के सुल्तान-कुवैत के प्रिंस से बात की

    18 hours ago

    इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। इसमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल हैं। हालांकि आज सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट दुबई से 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। वहां फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी वापस आईं। इंडिगो आज जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें चला रहा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। इसी बीच PM नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन जारी हैं। बांदीपोरा के शादीपोरा में शिया समुदाय ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। श्रीनगर दूसरे दिन भी बंद रहा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। सोमवार देर रात अमीरात की दुबई से मुंबई (EK500), हैदराबाद (EK526), बेंगलुरु (EK568) और चेन्नई (EK542) के लिए चार उड़ानें उतरीं। इनमें 217 यात्री व क्रू सवार थे। अबू धाबी से एक फ्लाइट दिल्ली भी पहुंची। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Why will India be knocked out if rain washes out T20 WC semi-final?
    Next Article
    BJP's Laxmi Verma Nominated To Rajya Sabha From Chhattisgarh

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment