Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर लोगों का हमला:12 की मौत; कतर-दुबई में धमाके, मिडिल ईस्ट में CBSE एग्जाम, दिल्ली से 100 फ्लाइट कैंसिल

    16 hours ago

    अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। ईरान भी इजराइल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। कई युवक घायल भी हैं। ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अबू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं। इधर, मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च से होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में नाम शामिल हैं। एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। वहीं, दिल्ली में 100 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। इनमें 60 जाने वालीं और 40 आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। देखिए देश-दुनिया की 10 तस्वीरें… एअर इंडिया की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल मिडिल ईस्ट के देशों में इस जंग के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर भारत पर भी दिख रहा है। कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने X पर लिखा- दुबई में हम जहां रुके थे, वहां पर धमाका हुआ। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मदद मांगी है। आज एअर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर भी मिडिल ईस्ट के देशों से आने वालीं 26 फ्लाइट कैंसिल हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    67.5k students to take class 12 state board, class 11 arrear exams in Chennai
    Next Article
    Iran Attacks Oil Tanker In Strait Of Hormuz, 15 Indian Crew Members On Board

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment