Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग का पंजाब-चंडीगढ़ में बड़ा असर:दुबई, UAE जाने वाली और वहां से आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

    9 hours ago

    अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े हैं। इसका असर यहां पंजाब में भी देखा गया। अमृतसर से मिडिल ईस्ट में उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमीरात (UAE), दुबई, आदि से आने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल की गईं। इसके बाद से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग परेशान हैं। यही हालत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी है। यहां से भी दुबई को जाने वाली शाम की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। कल सुबह की उड़ानें भी अभी से रद्द कर दी गई हैं। अमृतसर में ये फ्लाइट्स कैंसिल हुईं पंजाब में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई कुल 4 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि आज (शनिवार) रात 9 बजे UAE के शारजाह से अमृतसर पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल हुई है। इसके अलावा, आज देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडियर एक्सप्रेस की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। वहीं, कल (रविवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट रद्द वहीं, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यहां सुबह से सारा हवाई यातायात स्मूद चल रहा था, लेकिन अचानक दुबई, UAE, कतर, आदि में ईरानी हमले के बाद भारत से यातायात प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे लंबे-लंबे रूट और उड़ानों में देरी की स्थिति बनी है। कई उड़ानों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI shock hits IT stocks: Nifty IT posts worst monthly fall in 17 years as sector loses Rs 5.7 lakh crore
    Next Article
    इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक की 30 PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में इमारतें तबाह; ईरानी मिसाइलों ने इजराइली शहरों को निशाना बनाया

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment