Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग; जम्मू-कश्मीर में खामेनेई की मौत का विरोध:दुबई से 149 यात्री दिल्ली और 217 चेन्नई लौटे; दिल्ली से 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

    15 hours ago

    इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। लगातार चौथे दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। हालांकि आज सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी वापस लौटीं। इसके अलावा सोमवार देर रात दुबई से अमीरात की 3 फ्लाइट EK500 दुबई से मुंबई, EK526 दुबई से हैदराबाद, EK568 दुबई से बेंगलुरु और EK542 दुबई से चेन्नई लैंड हुईं, इसमें 217 यात्री-क्रू सवाल थे। अबू धाबी से भी एक फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई है। इं​डिगो भी आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट कर रहा है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। भारत में ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध जारी है। शिया समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    SloppyLemming Targets Pakistan and Bangladesh Governments Using Dual Malware Chains
    Next Article
    Republicans Defend Iran Strikes As Democrats Push For War Powers Vote

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment