Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग; 37 भारतीय जहाज-1109 नाविक फंसे:होर्मुज रूट बंद होने से बढ़ी मुश्किलें; 3 भारतीयों की मौत, सरकार ने रिस्पांस टीम बनाई

    1 day ago

    मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारतीय समुद्री व्यापार पर दिखने लगा है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट बंद हो गया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इन जहाजों में भारत के लिए जरूरी कच्चा तेल (Crude Oil) और एलएनजी (LNG) लदा हुआ है। जहाजों पर काम करने वाले कम से कम 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक नाविक घायल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने एक 'क्विक रिस्पांस टीम' का गठन किया है। यह टीम फंसे हुए नाविकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करेगी। दुबई-अबू धाबी से 2000+ भारतीय लौटे इस बीच मिडिल ईस्ट में फंसे 2100 से ज्यादा भारतीय 7 फ्लाइट्स से मंगलवार को देश लौटे। वहीं मिडिल ईस्ट के कई देशों में एयरस्पेस बंद होने के चलते दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। इनमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल हैं। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण एअर इंडिया ने जेद्दा और दुबई के लिए खास राहत उड़ानें शुरू की हैं। वहीं, इंडिगो जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें भी चला रहा है। पीएम मोदी ने 8 खाड़ी देशों से बात की पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बात की है। पीएम ने आज ओमान के सुल्तान, कतर के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात वहां हुए हमलों की निंदा की। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US Air Force sergeant in uniform makes video ranting against US. Who is Melissa Mece?
    Next Article
    Bolsonaro son rallies the right as thousands protest Brazil government • FRANCE 24 English

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment