Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल बोला- पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई का प्लेन तबाह किया:तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक की; ग्रोक ने नेतन्याहू के वीडियो को ‘डीपफेक’ बताया

    4 days ago

    इजराइली वायुसेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक कर एक विमान को तबाह कर दिया। इजराइल के मुताबिक यह विमान ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तेमाल में था। सेना का कहना है कि इस विमान का उपयोग सैन्य खरीद और सहयोगी देशों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया जाता था। इसी बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते नजर आते हैं। X के AI चैटबॉट ग्रोक ने एक यूजर के सवाल पर इस वीडियो को AI से बना ‘डीपफेक’ बताया। दरअसल सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की मौत की खबरें फैल रही थी, जिसके बाद नेतन्याहू ने अपने अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नेतन्याहू पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी मौत की खबरें फर्जी हैं। ईरान ने इजराइल पर ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’ दागी ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह सॉलिड फ्यूल वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। द नेशनल इंटरेस्ट पत्रिका के अनुसार, इस मिसाइल की पहुंच मिस्र, सूडान के कुछ हिस्सों, यूक्रेन के बड़े हिस्से, दक्षिणी रूस, पश्चिमी चीन, भारत और हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बड़े क्षेत्रों तक हो सकती है। जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, फेक न्यूज फैलाने का आरोप जंग के बीच UAE ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया, जिनमें 19 भारतीय हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन पर सोशल मीडिया पर फेक वीडियो और जानकारी फैलाने का आरोप है। UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने बताया कि यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद उठाया गया है, ताकि झूठी जानकारी फैलाकर अशांति या डर फैलाने से रोका जा सके। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    From Monday to Sunday; Spiritual significance of feeding Cows linked to different days of the week
    Next Article
    Municipales 2026: Bally Bagayoko, candidat LFI, élu dès le premier tour à Saint-Denis

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment