Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान से जंग के विरोध में अमेरिकी अफसर का इस्तीफा:बोले- ट्रम्प इजराइल के दबाव में युद्ध लड़ रहे; अमेरिका को ईरान से तुरंत खतरा नहीं

    6 days ago

    अमेरिका के काउंटरटेररिज्म अधिकारी जो केंट ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंट ने कहा कि वह इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते, क्योंकि यह सही कारणों से नहीं शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इजराइल के दबाव में यह युद्ध लड़ रहे हैं। केंट के मुताबिक, ईरान से अमेरिका को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, ऐसे में युद्ध की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोगों और मीडिया के जरिए ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे ईरान के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराया जा सके। केंट ने इसे अपने ‘जमीर के खिलाफ’ बताते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Universal health coverage by 2033 on govt roadmap, says FM Sitharaman
    Next Article
    "Ideologically, No Place For Me In Current JD(U)": KC Tyagi To NDTV On Exit

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment