Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कहा- मित्र देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी F-18 जेट गिराने का दावा

    10 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 27वां दिन है। ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के हवाले से दी है। कॉन्सुलेट ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि 'मित्र देशों' को होर्मुज से गुजरने की छूट है। ईरान पहले भी कह चुका है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। यह रास्ता सिर्फ उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के खिलाफ हैं। बाकी देशों को कुछ शर्तों के साथ गुजरने की अनुमति दी जा रही है। इससे पहले ईरान ने बुधवार रात दावा किया कि उसने अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया, जो हिंद महासागर में क्रैश हो गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, यह कार्रवाई देश के दक्षिणी तटीय इलाके के पास की गई। हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं गिराया। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से भारत को 5 बड़े फायदे… अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा है। यह प्लान पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम के साथ-साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ इस बातचीत में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं ये शर्तें रखीं हैं… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Captains Raise Concerns Over IPL Rule At Mumbai Meeting - Details Inside
    Next Article
    उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment