Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान अगले हफ्ते संभव:असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स करेगी चुनाव, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद वोटिंग होगी

    8 hours ago

    ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव का ऐलान अगले हफ्ते होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की फाइनल वोटिंग अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद कराई जाएगी। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 सदस्य होते हैं, जो देश के सुप्रीम लीडर के चयन करते हैं। सुरक्षा कारणों से वोटिंग रिमोट तरीके से कराई जा रही है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है। इस बीच, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि अमेरिका-इजराइल हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास दफनाया जाएगा। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद ही नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। कोम में असेंबली की बिल्डिंग पर हमला इजराइल ने मंगलवार को कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग पर हवाई हमला किया है। इसका मकसद नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की प्रक्रिया को खत्म करना था। हालांकि मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। हमले में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। इजराइल को आशंका थी कि नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए यहां धार्मिक गुरु इकट्ठा हुए है। बिल्डिंग पर हमले के बाद का वीडियो… जंग में ईरान का नुकसान... इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता बहुत अहम है क्योंकि दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। सोमवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक कमांडर ने कहा कि यह रास्ता बंद है और जो जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में तेजी आई है और कच्चा तेल लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अगर हालात बिगड़े, तो कीमत 100 डॉलर तक जा सकती है। US यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, यहां से निकलने वाला ज्यादातर तेल एशिया के देशों जैसे चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जाता है। इसके अलावा जेट ईंधन और LNG की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो पूरी दुनिया की एनर्जी सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    All about Nandamuri Balakrishna’s home in Hyderabad
    Next Article
    165 ईरानी लड़कियों का सार्वजनिक अंतिम संस्कार:बंकर में बंद इजराइली नागरिकों ने प्रार्थना की; इजराइल-ईरान जंग की 20 PHOTOS

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment