Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला:यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक

    13 hours ago

    इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी एंबेसी ने कहा है कि यह फैसला इस्लामाबाद के साथ-साथ लाहौर और कराची के दफ्तरों पर भी लागू होगा। यह आदेश 6 मार्च तक लागू रहेगा। रविवार को कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह प्रदर्शन उस खबर के बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमलों में मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द से जल्द निकलने को कहा है। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा। ईरान में 742 की मौत, 750 घायल अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इनमें अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 176 बच्चे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US-Israel-Iran War Live Updates: Iran launches 'massive missile' strike at US airbase in Bahrain; Israel bombs Beirut
    Next Article
    Holi 2026: 5 Incredible Destinations You Must Explore For An Unforgettable Celebration

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment