Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान जंग से सेंसेक्स 1900 अंक गिरकर 77 हजार पर:रुपया 92.28 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 60% चढ़ा

    16 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 9 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1900 अंक (2.50%) नीचे 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 600 अंक (2.50%) की गिरावट है, ये 23,850 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें निवेशकों की वेल्थ ₹25 लाख करोड़ से ज्यादा घटी ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग से निवेशकों की वेल्थ 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई है। जंग शुरू होने से पहले यानी 27 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4.63 लाख करोड़ था। लेकिन युद्ध की वजह से बाजार में भारी बिकवाली के कारण 9 मार्च तक यह घटकर ₹4.38 लाख करोड़ पर आ गया है। कच्चा तेल 10 दिन में 60% चढ़ा ब्रेंट क्रूड आज 25% से ज्यादा चढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से अब तक 10 दिन में कच्चा तेल करीब 60% महंगा हो चुका है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग के दौरान ये 100 डॉलर के पार निकला था। जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है। डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे कमजोर होकर 92.28 के स्तर पर पहुंच गया है। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी की वजह से रुपए में यह कमजोरी आई है। चांदी 2000 हजार और सोना 800 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज यानी 9 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 800 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 2000 रुपए बढ़कर 2.63 लाख रुपए पर पहुंच गई है। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में 6 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को सेंसेक्स 1097 पॉइंट गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शुक्रवार यानी 6 मार्च को सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही थी। ये 24,450 पर आ गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान बोला- हमारा भविष्य एपस्टीन गैंग तय नहीं करेगी:मुजतबा खामेनेई नए ईरानी सुप्रीम लीडर बने; ट्रम्प बोले थे- मेरी सहमति के बिना नहीं चुने
    Next Article
    फिल्म अल्फा 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी:आलिया-शर्वरी स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी; मेकर्स ठुकरा चुके ₹215 करोड़ की OTT डील

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment