Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान-इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और युवक की मौत:धमाके से पहले ग्रुप वीडियो कॉल पर घरवालों से बात की थी, शव गांव पहुंचा

    1 week ago

    ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और बेटे की मौत हो गई। ओमान में हुए ड्रोन हमले का शिकार सीकर जिले के विक्रम वर्मा (22) हुए हैं। वह खंडेला के अगलोई गांव के रहने वाले थे। यह घटना 14 मार्च की है। आज (मंगलवार) शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मौत से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने परिवार वालों से ग्रुप वीडियो कॉल पर बात की थी। उधर, 1 मार्च को नागौर जिले के दलीप की मिसाइल अटैक में मौत हो गई। दलीप क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। 4 मार्च को इसकी जानकारी परिवार वालों को मिली थी। शव पहुंचते ही चीख-पुकार मची… 23 फरवरी को ओमान गया था विक्रम वर्मा 23 फरवरी को मजदूरी के लिए ओमान गया था। वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क बनाने का काम कर रहा था। हमले से पहले विक्रम ने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन से ग्रुप वीडियो कॉल किया था। बात करते समय विक्रम ने कहा था- अच्छी तरह से हूं। खाना समय पर मिलता है और काम भी अच्छा है। इस दौरान विक्रम ने वहां के हालात पर चिंता जताई थी। कंपनी ने बॉडी भिजवाने का इंतजाम किया विक्रम के पिता बनवारी लाल ने बताया- घटना की जानकारी विक्रम की मां के मामा के लड़के ने दी। वह भी ओमान में उसी कंपनी में दूसरी जगह काम करता है। कंपनी ने ही विक्रम की बॉडी भिजवाने का इंतजाम किया। विक्रम के परिवार में मां-पिता और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। दो बहनें विक्रम से छोटी हैं। विक्रम परिवार का इकलौता सहारा था। वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था। -------- यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल, 3 दिन से शव ढूंढ रही एजेंसी अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। नागौर जिले का रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Fatima hails 'baby girl' Rhea in heartfelt post
    Next Article
    मन्नत पूरी होने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह दंडवत हुए:मथुरा में बगलामुखी देवी के दर्शन किए, बोले- मां आपके आशीर्वाद से वर्ल्ड कप जीता

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment