Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान-इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और युवक की मौत:4 दिन बाद गांव पहुंचा शव, ओमान की कंस्ट्रक्शन कंपनी में करता था काम

    4 days ago

    ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध में ओमान में हुए एक ड्रोन हमले में सीकर जिले के विक्रम वर्मा (22) की मौत हो गई। वह खंडेला के अगलोई गांव के रहने वाले थे। घटना के चार दिन बाद आज (मंगलवार) शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, 1 मार्च को नागौर जिले के दलीप की मिसाइल अटैक में मौत हो गई। दलीप क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। 4 मार्च को इसकी जानकारी परिवार वालों को मिली थी। विक्रम वर्मा पुत्र बनवारी लाल वर्मा 23 फरवरी को मजदूरी के लिए ओमान गया था। वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क बनाने का काम कर रहा था। हमले से पहले विक्रम ने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन से ग्रुप वीडियो कॉल किया था। बात करते समय विक्रम ने कहा- अच्छी तरह से हूं, खाना समय पर मिलता है और काम भी अच्छा है। इस दौरान विक्रम ने वहां के हालात पर चिंता जताई थी। मृतक के पिता बनवारी लाल ने बताया - घटना की जानकारी विक्रम की मां के मामा लड़का, जो ओमान में उसी कंपनी में दूसरी जगह काम करता था, ने दी। इसके बाद कंपनी ने ही बाॅडी भिजवाने की व्यवस्था की। मृतक विक्रम के परिवार में मां-पिता और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी चुकी है और दो बहनें विक्रम से छोटी है। विक्रम अपने परिवार का इकलौता सहारा था। वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा को एक-एक सीट:कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की; हुड्डा बोले- हमें नाम पता है, हाईकमान को बता दिए
    Next Article
    ‘Barbaric, Cowardly’: India Slams Pakistan Airstrike On Kabul Hospital During Ramzan

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment