Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान-इजराइल जंग; अबू धाबी में ईरानी हमले में भारतीय घायल:दूतावास ने कहा- खतरे से बाहर हैं, भारत के कई शहरों में प्रदर्शन

    21 hours ago

    मेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। इस बीच यूनाइटेड अरब अमीरात प्रशासन ने बताया कि अबू धाबी में ईरान के हमले से एक भारतीय घायल हो गया है। यूएई में भारतीय दूतावास ने बताया है कि उसे उस भारतीय नागरिक के घायल होने की जानकारी है। दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक के संपर्क में और वह अभी खतरे से बाहर हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद भारत के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए। कश्मीर, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं। नई दिल्ली में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी शिया मुसलमानों ने मातम मनाया। देश-दुनिया की 9 तस्वीरें… एअर इंडिया की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल मिडिल ईस्ट के देशों में इस जंग के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर भारत पर भी दिख रहा है। कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने X पर लिखा- दुबई में हम जहां रुके थे, वहां पर धमाका हुआ। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मदद मांगी है। आज एअर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर भी मिडिल ईस्ट के देशों से आने वालीं 26 फ्लाइट कैंसिल हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Situation is fluid': US confirms 3 soldiers killed, several injured in 'Operation Epic Fury' against Iran
    Next Article
    Israel hits Tehran as Iran's counterattacks widen after supreme leader is killed • FRANCE 24

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment