Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान बोला- अमेरिका से कोई समझौता नहीं करेंगे:इजराइल-कतर और बहरीन पर फिर हमला; कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश

    2 days ago

    इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है। ईरान ने आज इजराइल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हमले फिर शुरू कर दिए हैं। वहींस कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हालांकि, पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन मिलता था, अब उसका कहना है कि वह खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है। ईरान में 200 की मौत, 740 घायल अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    SRK's 'King' team shooting in Mira Road - Exclusive
    Next Article
    ईरान पर हमला, 15 PHOTOS:इजराइल की धमकी के बाद लेबनान छोड़ रहे लोग, गाड़ियों की लंबी कतारें

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment