SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इंडिया की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई:हीरो एशिया कप 4-1 से किया अपने नाम, कोरिया टीम बनी उपविजेता

    3 days ago

    राजगीर में हॉकी का मुकाबला हो रहा है। आज 3 मुकाबले होने थे, जिसमें दो हो चुके हैं। हीरो एशिया हॉकी कप में जापान ने बंगलादेश को 6-1 से हराकर पांचवे पायदान पर जगह बना ली है। वहीं, मलेशिया ने तीसरे पायदान पर जगह बना ली है, चीन को 4-1 से हराया है। फाइनल मैच में इंडिया और कोरिया के बीच मुकाबला हुआ। इंडिया की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई हो गई है। हीरो एशिया कप को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। कोरिया की टीम उपविजेता रही। भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (नीदरलैंड और बेल्जियम) के लिए क्वालीफाई कर गया है। भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को ₹3 लाख और स्पोर्ट स्टाफ को ₹1.5 लाख देने की घोषणा की। राजगीर का हॉकी मैदान भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली राजगीर का हॉकी मैदान भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली साबित हुआ है। पिछले साल भारतीय महिला टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस बार पुरुष टीम ने चैंपियन बनकर अपना परचम लहराया है। टूर्नामेंट में अपराजेय रहने वाली भारत की टीम चैंपियन बन गयी है। एकतरफा मुकाबले में भारत ने चीन को 4-1 से हरा दिया। मैच में शुरू से अंत तक भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया की टीम पर दबदबा बनाये रखा। मैच शुरू होने के 30 सेकेंड बाद ही सुखजीत सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागकर एक गोल की बढ़त दिला दी। गोल होते हुए दर्शकों का उत्साह आसमान पर पहुंच गया। उत्साहित होकर भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया के गोलपोस्ट पर आक्रमण जारी रखा। इसका फायदा आठवें मिनट में मिला। कोरियाई डिफेंडर की गलती से भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। हालांकि, जुगराज सिंह का शॉट कोरियाई गोलकीपर ने रोक लिया। दर्शकों में कुछ देर के लिए मायूसी छा गयी। पहला हाफ खत्म होने से दो मिनट पहले दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। 45वें मिनट में दिलप्रीत ने फिर से गोल कर दिया। 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। 51वें मिनट में कोरिया के डेन सोन ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में खेली इंडिया टीम हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने सुपर-4 चरण में अपना वर्चस्व स्थापित करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारत का प्रदर्शन किसी भी कोने से देखा जाए, तो प्रशंसनीय रहा है। 3 सितंबर को कोरिया के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में 2-2 की बराबरी थी। 4 सितंबर को मलेशिया को 4-1 से मात दिया था। असली जवाब तो शनिवार को चीन के खिलाफ आया, जब भारत ने 7-0 के विशाल अंतर से जीत हासिल करके न सिर्फ फाइनल का टिकट कटाया, बल्कि अपनी आक्रामक हॉकी का भी प्रदर्शन किया। भारत 7 अंकों के साथ शीर्ष पर सुपर-4 चरण की अंकतालिका में भारत 7 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि कोरिया को 4 अंक मिले। मलेशिया और चीन दोनों को 3-3 अंक प्राप्त हुए। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि भारतीय टीम किस तरह निरंतरता बनाए रखने में कामयाब रही है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय आक्रमण का जादू देखते ही बनता है। 35 गोल दागकर भारत टॉप स्कोरर टीम बना है। कुल 147 गोल हुए इस टूर्नामेंट में 50 पेनल्टी कॉर्नर भी शामिल हैं, जो आधुनिक हॉकी में रणनीतिक खेल के महत्व को दर्शाता है। इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा आज का मैच आज का फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। भारत नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। घरेलू मैदान पर यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम फाइनल खेलेगी। इससे पहले नई दिल्ली और चेन्नई में दो बार घरेलू दर्शकों के सामने फाइनल खेला जा चुका है। कराची, ढाका, हिरोशिमा, कुआलालंपुर, दक्षिण कोरिया और जकार्ता में भी भारत फाइनल के मंच तक पहुंचा है, लेकिन राजगीर की मिट्टी पर खेला जाने वाला यह पहला फाइनल होगा। दूसरी तरफ कोरिया का रिकॉर्ड भारत से भी बेहतर है। 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में खिताब जीतने वाली कोरियाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। भारत ने 2003, 2007 और 2017 में तीन बार एशिया कप अपने नाम किया है। आज का कार्यक्रम काफी व्यापक आज का कार्यक्रम काफी व्यापक है। दोपहर 2:30 बजे पांचवें और छठे स्थान के लिए जापान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। शाम 5 बजे तीसरे और चौथे स्थान के लिए मलेशिया और चीन के बीच मुकाबला होगा। और फिर शाम 7:30 बजे मुख्य आकर्षण - भारत बनाम कोरिया का फाइनल। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल एम्स्टलवीन में होने वाले विश्व कप का सीधा क्वालिफिकेशन मिलेगा। यह तथ्य आज के फाइनल को और भी महत्वपूर्ण बना देता है। पिछले दो ओलिंपिक में लगातार पोडियम पर जगह बनाने वाली भारतीय टीम के लिए यह विश्व कप क्वालिफिकेशन का सुनहरा मौका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने हॉकी एशिया कप जीता:डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप में भी जगह बनाई
    Next Article
    शेयर बाजार में 10 सितंबर को हाई-मोमेंटम मूव्स की उम्मीद:जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment