Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंडिगो फ्लाइट में 200 से ज्यादा यात्री 4 घंटे फंसे:चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली थी; यात्री बोले- AC बंद, सांस लेने में दिक्कत हो रही

    20 hours ago

    चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 24 फरवरी को तकनीकी कारणों से करीब 5 घंटे लेट हो गई। विमान में बैठे 200 से ज्यादा यात्रियों ने जानकारी के अभाव और एयर कंडीशनिंग की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में यात्री क्रू से टेक-ऑफ में देरी का कारण पूछते दिख रहे हैं। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद हो रही है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एक अन्य यात्री ने कहा कि वे सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया कि यात्री 4 घंटे से अधिक समय तक विमान में बिना वेंटिलेशन और खाना के बैठे रहे। इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट एक छोटी तकनीकी खराबी के कारण बे पर लौट आई थी। जांच और रखरखाव के दौरान कॉकपिट क्रू का ड्यूटी टाइम लिमिट पार हो गया, जिससे क्रू बदलना पड़ा और उड़ान में और देरी हुई। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर अपडेट दिए गए। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे चेन्नई से सिंगापुर के लिए रवाना हुई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Sri Lanka vs New Zealand 46th T20 Live Match Today | SL vs NZ Live Score & Commentary
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप का छठा सुपर-8 मैच:SL Vs NZ में टॉस थोड़ी देर में, सेमीफाइनल के लिए जीतना जरूरी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment