Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिंदी बोलने के सवाल पर आमिर ने कहा-ये महाराष्ट्र है:बीएमसी चुनाव में वोटिंग करने पहुंचे थे; महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग हुई

    23 hours ago

    महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोटिंग हुई। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग हुई। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। इस बीच एक्टर आमिर खान मुंबई में वोटिंग करने पहुंचे। बाहर आकर उन्होंने मराठी में वोट डालने की अपील की। जब मीडिया ने उनसे हिंदी में बोलने को कहा। एक्टर ने जवाब दिया- अरे ये महाराष्ट्र है भाई। हालांकि बाद में आमिर ने हिंदी में कहा कि, पोलिंग बूथ पर बढ़िया इंतजाम हैं, लोग घर से बाहर निकलें और वोट डालें। उधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने उंगलियों पर लगाई जा रही स्याही के मिटने का दावा किया। हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने कहा- स्याही को लेकर भ्रम न फैलाएं। सबसे अहम BMC चुनाव इन चुनावों में सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है जहां 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है। BMC में सीटों का बंटवारा, बीजेपी-शिंदे साथ; कांग्रेस अलग लड़ रही बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ रही है। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Cancer Horoscope Tomorrow, January 16, 2026: Your timing is getting sharper; use it now while it holds
    Next Article
    ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खुली:30 फीट नीचे तहखाने में उतरे अफसर, उर्स कमेटी ने फूलों की चादर चढ़ाई

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment