Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणवी युवक बोला- कतर में मिसाइल दागी जा रही,VIDEO:ऐसा मंजर पहली बार देखा, प्रशासन ने कई युवक रेस्क्यू किए; ईरान में मेडिकल के 2 स्टूडेंट फंसे

    13 hours ago

    इजराइल- ईरान हमले के बीच कतर में कई हरियाणवी युवक फंस गए हैं। रोहतक के मायना गांव के रहने वाले एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा- आसमान से मिसाइल दागी जा रही है। जिससे कतर के हालात काफी खराब हो रहे हैं। पहली बार ऐसा खतरनाक मंजर देखा है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में हरियाणवी युवक फंसे हुए हैं। कतर प्रशासन ने पानीपत, सोनीपत, अंबाला के 6-7 युवकों को रेस्क्यू कर एक होटल में ठहराया है। इसके अलावा नूंह जिले के 2 स्टूडेंट ईरान में फंस गए। दोनों वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। 3 पॉइंट में पढ़िए…काला मायने ने क्या बताया परिवार से कुछ देर पहले हुई बात काला मायना ने बताया कि रविवार सुबह ही उनकी परिवार से बातचीत हुई है। अभी सब कुछ ठीक है। यहां फंसे सभी लोगों की परिवार से बात हुई है। काला ने बताया कि वह पिछले 15 साल से कतर और मिडिल ईस्ट के देशों में काम के सिलसिले से आते-जाते रहते हैं। पिछले 3 साल से दोहा में ही लगातार एक-एक महीना गुजारा है, लेकिन ऐसी हालत पहली बार देखी है। काला कतर सरकार के अंडर ऑयल और गैस फील्ड में तेल के कुएं पर काम करते हैं। वीडियो में दिखा आसमान से गुजर रही मिसाइल काला मायना ने वीडियो शेयर करते हुए आसमान से लगातार मिसाइले गुजर रही है। वह जिस स्थान पर रह रहे हैं, उसके आसपास भी मिसाइल आकर गिर रही है। वहां के प्रशासन का कहना है कि ईरान की तरफ से ये हमला किया गया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Taurus Monthly Predictions for March 2026: Prioritise rest and clear boundaries for a balanced month
    Next Article
    अमेरिका-इजराइल जंग से क्या पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे:सोना-चांदी के दाम बढ़ेंगे; समुद्री रूट बंद हुआ तो कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment