Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणा में VIP और VVIP फ्लाइट्स पर बढ़ाई सख्ती:खराब मौसम में नहीं भर सकेंगे उड़ान, CM के हेलिकॉप्टर पर लागू होगा नियम

    20 hours ago

    हरियाणा में अब खराब मौसम के दौरान VIP और VVIP विमान उड़ाना आसान नहीं होगा। खुद मुख्यमंत्री भी इस नियम से बाहर नहीं जा पाएंगे। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने राज्य के विमानों की उड़ानों को लेकर ऐसा टेंडर जारी किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अब मौसम अनुकूल न होने पर उड़ान को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। सरकार ने ई-फ्लाइट प्लानिंग, रियल-टाइम वेदर रिपोर्ट, नेविगेशन अलर्ट और लोड कंट्रोल जैसी शर्तों को अनिवार्य कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर मौसम मानकों पर खरा नहीं उतरा, तो चाहे उड़ान वीआईपी की ही क्यों न हो, उसे रोका जा सकेगा। हाल के वर्षों में खराब मौसम के कारण हुए विमान और हेलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने ये कदम उठाया है, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से पहले ही बचाव किया जा सके। सरकार की ओर से यह टेंडर 26 फरवरी को ओपन होगा। आवेदन करने के लिए कौन सी एजेंसी पात्र इस टेंडर में वे एजेंसियां और कंपनियां आवेदन कर सकती हैं, जो ई-फ्लाइट प्लानिंग, फ्लाइट डिस्पैच व मॉनिटरिंग और एविएशन सपोर्ट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हों। इन एजेंसियों के पास तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल प्लेटफॉर्म होना भी जरूरी है। साथ ही इन कंपनियों के पास वैध डिजिटल सिग्नेचर और वैधानिक दस्तावेज होना भी जरूरी है। माना जा रहा है कि एविएशन क्षेत्र में एक्सपीरियंस रखने वाली कंपनियां इसमें प्राथमिक रूप से पात्र मानी जाएंगी। अब पढ़िए कैसे काम करेंगी एजेंसियां... 2 पॉइंट में पढ़िए…सरकार क्यों उठा रही ये कदम ------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा सरकार अपने विमान-हेलिकॉप्टरों का अपग्रेडेशन कराएगी: महाराष्ट्र डिप्टी CM के निधन के बाद अलर्ट, लेटेस्ट मैनुअल के लिए कंपनियों से टेंडर मांगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। हरियाणा सरकार अपने विमान और हेलिकॉप्टरों के बेड़े को सुरक्षित और अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    The CTEM Divide: Why 84% of Security Programs Are Falling Behind
    Next Article
    "Vous avez tué mon grand frère": les Moretti pris à partie lors de leur arrivée au tribunal

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment