SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हरियाणा में आज 8 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना:16 तक मौसम साफ, 17 को 11 जिलों में बारिश; फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

    13 hours ago

    हरियाणा में आज 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 16 सितंबर तक मौसम साफ रहने के अनुमान है। इसके बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज और 11 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा। आगे ये रहेगा मौसम का मिजाज 15 सितंबर : पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 16 सितंबर : 16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 17 सितंबर : 17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के बलिया में 6 मकान, दुकानें गंगा में बही:मंडी में लैंडस्लाइड, बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा फिर से स्थगित हुई
    Next Article
    पंजाब में आज हल्की बारिश के आसार:बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत तेज, नदियों का जलस्तर घटा, दिन का तापमान बढ़ा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment