Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल से अनुराग शर्मा कांग्रेस के राज्यसभा कैंडिडेट:CM की मौजूदगी में आज भरेंगे नामांकन, इंदू गोस्वामी की जगह लेंगे, पार्टी ने खेला 'कांगड़ा कार्ड'

    14 hours ago

    हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा के लिए अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कांगड़ा के युवा नेता अनुराग शर्मा को टिकट देकर सबको चौंकाया है। इनका नाम दूर दूर तक चर्चा में नहीं था। हाईकमान ने आज सुबह 5 राज्यों में 6 उम्मीदवारों के साथ अनुराग के नाम की भी घोषणा कर दी है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। हालांकि, बीजेपी ने अब तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। ऐसे में अनुराग शर्मा का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्रेटरी के पास नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे। अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी इंटरनेशनल बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करती रही है। कांग्रेस का ‘कांगड़ा कार्ड’ हिमाचल की सत्ता की चाबी कांगड़ा जिला तय करता है। कांगड़ा जिला में 15 विधानसभा क्षेत्र है। बीजेपी की मौजूदा सांसद इंदू गोस्वामी भी कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखती है और कांग्रेस ने भी बैजनाथ के ही नेता को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इत्यादि के नाम थे। मगर सीएम सुक्खू ने इन दिग्गजों के बजाय युवा नेता पर भरोसा जताया है। इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा BJP की मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का 6 साल का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं। कल इनकी छंटनी होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को वोटिंग होगी। फिलहाल बीजेपी ने अब तक प्रत्याशी उतारने को लेकर फैसला नहीं लिया, क्योंकि बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि बीजेपी छेड़खानी के मूड में नहीं है। ऐसे में अनुराग शर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय है। कैंडिडेट की लिस्ट… कांग्रेस के पास बहुमत से 5 विधायक ज्यादा हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 68 विधायकों वाली विधानसभा में 40 विधायक हैं जो कि पूर्ण बहुमत से 5 विधायक ज्यादा है। वहीं, विपक्षी भाजपा के पास 28 विधायक हैं। ऐसे में यदि विपक्ष प्रत्याशी उतारता है तो बीजेपी को 7 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। फरवरी 2024 में घटे सियासी घटनाक्रम के बाद इसकी उम्मीद कम लग रही है, क्योंकि उस दौरान भी स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दल बदल कानून के तहत कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य ठहराया था। पिछले चुनाव में हुआ था उलटफेर राज्य में फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस बहुमत के बावजूद चुनाव हार गई थी। उस दौरान कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, जबकि 3 निर्दलीय MLA भी कांग्रेस के साथ एसोसिएट थे। वहीं बीजेपी के पास बहुमत से 10 विधायक कम थे। फिर भी 25 विधायकों वाली BJP ने अपना प्रत्याशी उतारा और राज्यसभा चुनाव जीता। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों समेत 3 निर्दलीय ने भी BJP प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया। इससे हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को 34-34 वोट मिले। लॉटरी सिस्टम से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। इसके बाद सरकार गिरने की नौबत आई। मगर स्पीकर की सूझबूझ ने सरकार को बचा लिया। स्पीकर ने दल बदल कानून के तहत क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस के विधायकों को अयोग्य ठहराया। बाद में 3 निर्दलीय ने भी इस्तीफा दिया और फिर 9 सीटों पर उप चुनाव हुए। इन उप चुनाव में कांग्रेस के फिर से 40 विधायक हो गए, जबकि बीजेपी के 25 से बढ़कर 28 विधायक हुए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Fact Check: Will Sanju Samson miss T20 World Cup semi-final vs England?
    Next Article
    Who Is Jiang Xueqin? Professor Behind Viral Trump-Iran Prediction

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment