Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में कोहरे का अटैक:शिमला से ठंडी मैदानी इलाकों की रातें, विज़िबिलिटी 40 मीटर से नीचे गिरी, कुकुमसैरी का पारा -14.9॰C तक गिरा

    1 month ago

    हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह के वकत घना कोहरा छाया। बिलासपुर शहर, भाखड़ा बांध और बल्ह घाटी के आसपास कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मंडी के सुंदरगनर, सोलन के बद्दी, पांवटा साहिब और हमीरपुर के सुजानपुर में भी कोहरा छाया है। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे कई मैदानी इलाकों की रातें शिमला से भी ठंडे हो गई है। बीती रात में शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का 3.1 डिग्री, भुंतर 1.2, सोलन 2.5, धर्मशाला 3.8 और कांगड़ा का कांगड़ा का तापमान भी 4.5 डिग्री तक गिर गया है। 4 शहरों में माइनस में तापमान वहीं लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 14.9 डिग्री, ताबो का माइनस 11.4, मनाली का माइनस 0.7 और कल्पा का माइनस 2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में तीन दिन से सुबह 10 बजे कोहरा छा रहा है और अगले तीन दिन भी परेशान करता रहेगा। 4 दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। मगर निचले इलाकों में रात का पारा कोहरे के कारण सामान्य से थोड़ा नीचे रहेगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। 9 को फिर बारिश-बर्फबारी 8 फरवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव दोबारा एक्टिव होगा। इस दिन चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मगर 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रान्ग होकर बरसेगा। इससे 9 और 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Asked To Play Peacemaker, Hindu Man Beaten For 'Affair' With Muslim Woman
    Next Article
    Google's Annual Revenue Tops $400 Billion For First Time, AI Investments Rise

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment