SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल में घर गिरने से 5 लोगों की मौत:मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल; 3 को सुरक्षित निकाला, मानसून कमजोर पड़ा

    2 days ago

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी में लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस हादसे में घर के मालिक शिवराम की पत्नी, बेटा-बहू और 5 व 7 साल के पोता-पोती की मौत हो गई, जबकि शिवराम, उनके भाई और भाभी तो सुरक्षित निकाला गया। यह हादसा सोमवार रात ढाई बजे हुआ। दो भाईयों का परिवार रात में घर पर सो रहा था। अचानक पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इससे दोनों भाईयों का मकान मलबे में दब गया। इसके बाद, रात तीन बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में घायल तीनों का नजदीक के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस लैंडस्लाइड में गांव के 3 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD) के मुताबिक, 12 सितंबर तक राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे सड़क, बिजली व पानी की बहाली के काम में तेजी आ सकेगी। प्रदेश में अभी भी 3 नेशनल हाईवे समेत 820 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों की आवाजाही और सेब व दूसरी फसलों की ढुलाई पर बुरा असर पड़ा है। देशभर में मशहूर लाहौल स्पीति का आलू मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कई भागों से सेब की फसल भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही। बारिश-लैंडस्लाइड से नुकसान के PHOTOS... बारिश-लैंडस्लाइड से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में कैथल के लांसनायक शहीद:9 साल पहले भर्ती हुए, शादी की बात चल रही थी; पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
    Next Article
    हरियाणा में पानी भरे रास्ते से गुजरी अंतिम यात्रा:ADC ऑफिस से अरेस्ट किसान नेता को जमानत; 2 जिलों में बारिश

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment