Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में अटल टनल में पूरी रात फंसे सैकड़ों टूरिस्ट:बर्फबारी से सड़कों पर बढ़ी फिसलन, गाड़ियों में काटी रात, अगले 6 दिन बरसेंगे बादल

    10 hours ago

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने उमड़े देशभर के हजारों टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। ताजा बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इससे टूरिस्ट के लगभग एक हजार वाहन रात भर सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे। बता दें कि अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर, शिंकुला इत्यादि क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद तेज बर्फबारी हुई। इसके बाद टूरिस्ट भी मनाली की तरफ लौटने लगे। मगर सड़क पर बर्फ जमने की वजह से गाड़ियां निकालने में परेशानी हुई। इससे टनल के भीतर, नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही। पर्यटकों को इससे कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सात जिलें चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में इससे 150 से ज्यादा सड़कें फिसलन के कारण बंद हो गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- बारिश-बर्फबारी का दौर अगले 6 दिन तक जारी रहेगा। आज भी अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, अगले कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर परसों फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रॉन्ग होकर बरसेगा। 18 से 20 मार्च तक फिर तेज बारिश इससे 18 से 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी। 21 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन हल्की बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी। IMD ने अगले छह दिन के लिए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। तापमान में भारी गिरावट मौसम में बदलाव के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ऊना के तापमान में सबसे ज्यादा 10.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 23.4 डिग्री और कसौली का 10.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 13.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आई है और मार्च महीने में जनवरी-फरवरी जैसी ठंड लौट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5 दिन पहले सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया था, जो कि अब नॉर्मल से 1.3 डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। ऐसे में हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे टूरिस्ट को भी अपने साथ गर्म कपड़े लाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी शुरू:फिल्म सिनर्स और लियोनार्डो की वन बैटल आफ्टर अनदर को 4-4 अवॉर्ड, सिनर्स ने अब तक जीते 3, प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर
    Next Article
    RGV reveals flat where 'Bhoot' was shot is still vacant

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment