Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में 72 घंटे तेज बारिश-बर्फबारी की चेतावनी:ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने की संभावना; कुकुमसैरी का तापमान -4.6 डिग्री

    15 hours ago

    हिमाचल प्रदेश में आज (बुधवार) शाम से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य में अगले 72 घंटे तक बादल बरसेंगे। मौसम विभाग (IMD) ने तेज बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, आज शाम से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होगा और 21 मार्च की सुबह तक राज्य में तेज बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी तथा निचले और मैदानी इलाकों में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का ज्यादा असर मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग वैली और सिस्सू जैसे पर्यटन स्थलों पर रहेगा। इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 3 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट 18 और 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 19 और 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट रहेगा। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा 18 से 20 मार्च के बीच कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। बिलासपुर को छोड़ अन्य शहरों में पारा सामान्य से नीचे बिलासपुर को छोड़कर अन्य सभी जगहों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है और तीन जगह माइनस में पहुंच चुका है। कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, केलांग माइनस 4.0 डिग्री और कल्पा माइनस 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। इन शहरों में जमाव बिंदू के आसपास तापमान कुल्लू के भुंतर का पारा 2.1 डिग्री, मनाली 0.2 डिग्री, सराहन 2.2 डिग्री, सियोबाग 1.0 डिग्री और कुफरी का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री तक गिर चुका है। 3 शहरों में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट मंडी, नाहन और भुंतर में तापमान सामान्य की तुलना में 5 डिग्री से ज्यादा गिर गया है। इससे मार्च महीने में भी जनवरी जैसी ठंड लौट आई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    असम में BJP 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:केरल में AAP की दूसरी लिस्ट, इसमें 21 नाम; बंगाल में ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे
    Next Article
    सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; IT और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment