Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में 20-21 दिसंबर को बर्फबारी के आसार:शिमला में रात का पारा 11.4°C पहुंचा, मंडी-बिलासपुर में छाया कोहरा

    4 weeks ago

    हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद मौसम बदलने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 20 और 21 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और कुल्लू की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 21 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इस बीच आज सुबह के वक्त मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा छाया। सुबह के वक्त कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई। खासकर मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर और बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। इन क्षेत्रों में बीते एक माह से लगातार कोहरा छा रहा है। इससे मैदानी में सुबह-शाम ठंड भी खूब पड़ रही है। बारिश-बर्फबारी के पहले तापमान में गिरावट बारिश-बर्फबारी से पहले मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्यम ऊंचाई वाले भागों के तापमान में उछाल आ रहा है। शिमला का रात का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मनाली का तापमान भी नॉर्मल से 4.0 डिग्री ज्यादा के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कुफरी-नारकंडा में भी ठंड नहीं कुफरी का रात का तापमान भी 9.7 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा का 6.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मशहूर पर्यटन स्थल शिमला, कुफरी, मनाली और नारकंडा का तापमान जमाव बिंदू के आसपास रहता था। मगर इस बार तापमान नीचे गिरने के बजाय बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री ज्यादा इसी तरह, प्रदेश का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 5.1 डिग्री अधिक हो गया है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 8.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। इसके बाद कल्पा का पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। धर्मशाला का तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कांगड़ा का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री अधिक हुआ कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 25.6 डिग्री और सोलन का पारा 6.3 डिग्री की बढ़ौतरी के बाद 27.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Hamnet’ child actor Jacobi Jupe joins new ‘The Exorcist’ film: To star alongside Scarlett Johansson
    Next Article
    16 States Sue Trump Administration For Holding Over $2 Billion In EV Funds

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment