Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल भवन दिल्ली में आधी रात पुलिस की रेड,VIDEO:ठहरे लोगों में हड़कंप, महिला बोली- मेरे कमरे में घुसने की परमिशन कैसे दी

    9 hours ago

    दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में आधी रात पुलिस रेड का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि हिमाचल भवन में ठहरे लोगों के विरोध के बाद पुलिस वापस लौट रही है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि कि उनके (पुलिस) पास इस तरह सरकारी जगह पर जाने के लिए कौन सा वारंट है। इस तरह से कैसे जा सकते हैं। एडवोकेट के लिबास में एक महिला कह रही कि यह उनका कमरा है। पुलिस उनके कमरे में घुसी। महिला सामने खड़े व्यक्ति से पूछती हैं कि ‘सर, आपने इनको मेरे कमरे में घुसने की परमिशन कैसे दी’। वह पूछ रही हैं कि महिला पुलिस कर्मी कहां हैं? एक व्यक्ति कह रहा हैं कि समय तो देखिए, सवा 12 बज रहे हैं। यह वीडियो शनिवार आधी रात का है। हिमाचल भवन में हड़कंप हिमाचल भवन में दिल्ली पुलिस की आधी रात एंट्री से हड़कंप मच गया। वहां ठहरे लोगों ने इस पर एतराज जताया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच बहसबाजी भी हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में चर्चा का कारण बना हुआ है। हिमाचल में वीडियो पर गरमाई सियासत इस वीडियो पर हिमाचल में सियासत भी गरमा गई है। धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बहाली की मांग के लिए दिल्ली गई या किसी ओर उद्देश्य से। उन्होंने कहा- यह घटनाक्रम कई शंकाएं खड़ी करता है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं चर्चा यह है कि दिल्ली पुलिस AI समिट के दौरान टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश में हिमाचल भवन पहुंची थी। मगर इसे लेकर दिल्ली पुलिस का अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    US, Iran to resume nuclear talks in Geneva on Thursday as military pressure mounts
    Next Article
    Gold, Silver Prices On February 23: Silver Rises By Rs 23,820, Gold Crosses Rs 1,59,000 On MCX

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment