Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गांधीनगर में मोदी-जर्मन चांसलर में द्विपक्षीय वार्ता शुरू:अहमदाबाद में दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाई, साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को नमन किया

    3 days ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया। गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और तस्वीर पर सूत (धागा) भी चढ़ाया। आश्रम का दौरा करने के बाद मर्ज ने गेस्ट बुक ने लिखा- महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है। यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में आशा जगाती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है। साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंचे। यहां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए हैं। ये फेस्टिवल 7 दिन तक चलेगा। पीएम मोदी और मर्ज ने साथ में पतंग उड़ाई। काइट फेस्टिवल में शामिल होने के बाद पीएम अहमदाबाद के पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे। यहीं पर मोदी-मर्ज के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इन कार्यक्रमों के बाद पीएम 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का गुजरात दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। साबरमती आश्रम और काइट फेस्टिवल की 7 तस्वीरें… पीएम मोदी का गुजरात दौरा, दूसरा दिन… रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की थी। इसके बाद पीएम ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन किया था। यहां से पीएम अहमदाबाद पहुंचे, जहां अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया था। पीएम ने कहा था कि सोमनाथ मंदिर में फहरा रही ध्वजा बता रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या हैं। दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में वे ताकतें मौजूद हैं, जिन्होंने सोमनाथ के पुनर्निर्माण का विरोध किया था। पीएम ने नेहरू का नाम लिए बिना कहा कि जब सरदार पटेल ने सोमनाथ के पुनर्निर्माण की शपथ ली तो उन्हें भी रोकने की कोशिश की गई। दरअसल, 1951 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के शामिल होने को लेकर जवाहरलाल नेहरू ने आपत्ति जताई थी। पूरी खबर पढ़ें… 10 जनवरी: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, पहला दिन पीएम मोदी गुजरात दौरे पहले दिन सोमनाथ पहुंचे थे। सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर 8 से 11 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया था। पीएम ने यहां रोड शो किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर की महाआरती में शामिल हुए थे। इसके बाद 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया था। बाद में ड्रोन शो भी देखा था। पीएम ने X पर लिखा- सोमनाथ आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवपूर्ण प्रतीक है। पूरी खबर पढ़ें… ……………………… सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सोमनाथ मंदिर पर गजनवी के हमले के 1000 साल: मुस्लिम शासकों ने कई बार तोड़ा, सरदार पटेल ने बनवाया; ध्वस्त होने से बनने तक की कहानियां 2026 गुजरात के सोमनाथ मंदिर के लिए 2 वजहों से अहम है। साल 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर ध्वस्त कर दिया था, जिसके 1000 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे हुए। यहां 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मंगाया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    India's first space mission of 2026: Isro launches PSLV-C62, 14 other satellites from Sriharikota
    Next Article
    विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले:मुंबई के 4 विकेट पर 100 रन पूरे; यूपी के 150 रन पूरे, रिंकू सिंह आउट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment