Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गैस नहीं मिली; इंडक्शन में हो गया ब्लास्ट:3 साल की गारंटी वाला इंडक्शन 6 महीने में फूटा;नरसिंहपुर में खाना बना रही मां और दो बच्चे बचे

    17 hours ago

    मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय इलेक्ट्रिक इंडक्शन तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के वक्त किचन में मौजूद मां और उनके दो बच्चे बाल-बाल बच गए। मामला खैरीनाका गांव का है। गृहिणी हेमा जाट ने बताया कि बेटा स्कूल से आया था और उसे भूख लगी थी। वह उसके लिए खिचड़ी बना रही थीं। जैसे ही बर्तन उतारने की कोशिश की गई, इंडक्शन में तेज धमाका हो गया। कांच चकनाचूर होकर खिचड़ी और दूध में गिर गया, जिन्हें तुरंत फेंक दिया गया। देखिए तस्वीरें गैस खत्म, इसलिए इंडक्शन का इस्तेमाल परिवार के मुताबिक, गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन पर ही खाना बनाया जा रहा था। आशंका है कि लगातार उपयोग और ओवरहीटिंग के कारण हादसा हुआ। 6 महीने पुराना, 3 साल की गारंटी हेमा के पति धर्मेंद्र जाट ने बताया कि इंडक्शन 6 महीने पहले गुलाब चौराहा स्थित दुकान से 2400 रुपए में खरीदा गया था और इस पर 3 साल की गारंटी थी। उन्होंने बताया कि इंडक्शन Prestige कंपनी का था। घटना के बाद दुकानदार ने इसे वापस ले लिया है और नया देने का भरोसा दिया है। यह भी जानिए यह खबर भी पढ़ें जरूरत की खबर- इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स:ये 12 गलतियां न करें मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत में LPG सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे लोग इंडक्शन कुकटॉप की ओर बढ़ रहे हैं। यह सुविधाजनक है, लेकिन लापरवाही से ओवरहीटिंग, करंट और नुकसान का खतरा रहता है। सही कुकवेयर और नियमित सफाई से इन जोखिमों से बचा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    Qatar Is Not Mediating U.S.-Iran Talks, Foreign Minister Says
    Next Article
    Syed Suhail | Hormuz Strait | LPG | Donald Trump | Iran Israel War | ट्रंप ने मोदी को लगाया फोन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment