Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गुजरात-राजस्थान में लू चली, 11 शहरों में पारा 41°C पार:महाराष्ट्र का नंदूरबार सबसे गर्म, तापमान 42.4°C; 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    13 hours ago

    मार्च में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मार्च के तीसरे हफ्ते में ही पारा 40 का आंकड़ा पार कर गया है। IMD ने गुरुवार को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के विदर्भ, कर्नाटक और केरल में भी हीटवेव का यलो अलर्ट है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, असम, मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, ओडिशा में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बुधवार को गुजरात के वल्लभ विद्यानगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, बरोडा, अहमदबाद, सूरत और महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 41°C से ज्यादा रहा। देश का सबसे ज्यादा तापमान 42.4°C महाराष्ट्र के नंदुरबार में रिकॉर्ड किया गया। मौसम में सबसे ज्यादा बदला हुआ रूप उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया, यहां बुधवार से घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक 18 साल बाद मार्च में ऐसे हालात बने हैं। मेघालय में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रही। IMD का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम की तस्वीरें… फरवरी में कम बारिश ने मार्च में गर्मी बढ़ाई मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बारिश कम हुई। इसका असर मार्च में दिख रहा है। बादल न होने से सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं और सतह तेजी से गर्म हो रही है। पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये हालात तापमान बढ़ाने और हीटवेव के लिए जिम्मेदार हैं। हीटवेव को ऐसे समझें… मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40°C या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर तापमान सामान्य से 4°C से 6°C ज्यादा हो, तो यह लू चलने की वजह बन सकता है। अलनीनो से जून में गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल की स्थिति रहेगी, यानी ला-नीना और अलनीनो दोनों ही एक्टिव नहीं रहेंगे। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है। अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… राज्यों से मौसम की खबरें उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल में कोहरा, विजिबिलिटी 30 मीटर, 18 साल बाद मार्च में धुंध छाई प्रदेश में के मऊ, गोरखपुर, बलिया समेत पूर्वांचल में कोहरे जैसे हालात हैं। मऊ में विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 18 साल बाद मार्च के महीने में धुंध की स्थिति बनी है। 2 दिन बाद यानी 15 मार्च से मौसम और बिगड़ेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: मार्च में लू झुलसा रही, पारा 40 के पार, हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी प्रदेश में मार्च में ही लू चलने लगी है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री तक दर्ज हुआ। तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। हालांकि, गुरुवार को हीटवेव का असर नहीं रहेगा। 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: रतलाम सबसे गर्म, पारा 40°C; 14-15 मार्च को बारिश का अलर्ट प्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा। रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से दो दिन तक अलर्ट जारी किया है। 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश-बादल वाला मौसम भी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: सात जिलों में हो सकती है बारिश, कल से बदलेगा मौसम बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। इसके चलते रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इनमें (2-3) डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-हरियाणा: 6 शहरों में सामान्य से 7.5°C ज्यादा तापमान, अमृतसर में बारिश प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5°C ज्यादा है। बुधवार को हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5°C दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत में सबसे कम 14.4°C दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अमृतसर में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर रात में भी पड़ी बर्फ प्रदेश में अगले छह दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आज आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवाार की रात को भी लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘One Piece’ season 2 X reviews reveal fans’ continued love for the show
    Next Article
    This is what happened on March 11.

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment