Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन टेंसर G4 प्रोसेसर के साथ आएगा:5100mAh और 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे, 18 फरवरी को लॉन्च होगा

    12 hours ago

    टेक कंपनी गूगल 18 फरवरी को अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन पिक्सल 10a भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि लॉन्च से पहले ही फोन के लगभग सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी का फोकस डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय हार्डवेयर और बैटरी को और बेहतर बनाने पर है। फोन में 48MP कैमरा और 5100mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे। 53,600 रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोप में गूगल पिक्सल 10a की शुरुआती कीमत €499 (लगभग 53,600 रुपए) हो सकती है। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसके 256GB वैरिएंट को भी शुरुआत में इसी कीमत पर पेश कर सकती है, जबकि इसकी रेगुलर प्राइस लगभग 64,343 रुपए रहने की उम्मीद है। यह फोन ऑब्सीडियन, फॉग, लैवेंडर और बेरी जैसे चार आकर्षक रंगों में आ सकता है। डिजाइन: पिछले मॉडल जैसी झलक, पर ज्यादा मजबूत डिजाइन की बात करें तो पिक्सल 10a काफी हद तक अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिखेगा। इसमें गूगल का सिग्नेचर कैमरा बार सेटअप मिलेगा। फोन में प्रीमियम फिनिश के साथ IP68 रेटिंग दी जा सकती है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखेगी। सामने पतले बेजल्स के साथ डिस्प्ले के टॉप सेंटर में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले से ज्यादा ड्यूरेबिलिटी ऑफर करेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X 2 घंटे डाउन रहा:एप और वेब दोनों जगह नहीं चला; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई
    Next Article
    Icelandic musician Ásgeir on his new free-flowing album 'Julia' • FRANCE 24 English

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment