Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फिल्ममेकर पर भड़कीं तृषा कृष्णन:थलापति विजय से नाम जुड़ने पर आपत्तिजनक कमेंट किया, एक्ट्रेस की फटकार के बाद माफी मांगी

    6 days ago

    साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में हैं। तलाक की खबरों के बीच ही थलापति विजय, तृषा के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बने थे, जिस पर अब विवाद हो गया है। एक फिल्ममेकर आर.पार्थिबन ने एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर कहा था कि उन्हें कुछ दिनों तक घर पर ही रहना चाहिए। इस पर अब एक्ट्रेस भड़क गई हैं। तृषा ने हाल ही में आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) से बिना किसी का नाम लिए फिल्ममेकर पार्थिबन को फटकारते हुए लिखा, ‘मुझे हाल ही में हुए एक इवेंट के ऑर्गेनाइजर द्वारा बताया गया कि मेरा नाम और मेरी तस्वीर आखिरी समय पर एक व्यक्ति के अनुरोध पर, उसके सहायक के माध्यम से, शामिल की गई थी। माइक पर बोलने से कोई बात समझदार या मजेदार नहीं बन जाती, वह सिर्फ बेवकूफी को जोर से सुनाता है। बिना जानकारी के कही गई बुरी बातें सामने वाले के बारे में नहीं, बल्कि बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताती हैं।’ जानिए क्या था फिल्ममेकर का बयान आर.पार्थिबन हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे उन एक्टर्स के बारे में सवाल किए गए जिनके साथ वो पहले काम कर चुके हैं। ये सवाल तस्वीरें दिखाकर किए गए थे। जैसे ही उन्हें तृषा कृष्णन की तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने हाल ही में विजय के साथ वायरल तस्वीरों पर तंज कसते हुए कहा, 'इसे कुछ दिनों तक घर पर ही रखना चाहिए, अगर वो बाहर न निकले तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि इससे बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं।' फिल्ममेकर ने मांगी माफी तृषा की पोस्ट सामने आने के बाद आर.पार्थिबन ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘क्या हो गया? सब कुछ गलत हो गया है। अब कोई रास्ता नहीं बचा, सिवाय पछताने के।’
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान बोला- हमारा भविष्य एपस्टीन गैंग तय नहीं करेगी:मुजतबा खामेनेई नए ईरानी सुप्रीम लीडर बने; ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
    Next Article
    Stock market today: Rs 12 lakh cr wiped out as Sensex plunges 2,000 points, Nifty below 24,000

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment