Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन 17e लॉन्च:48MP फ्यूजन कैमरा और A19 चिपसेट, M4 प्रोसेसर वाला आईपैड एयर भी पेश

    23 hours ago

    टेक कंपनी एपल ने सोमवार 2 मार्च को 17 सीरीज का अपना सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। इसमें लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा और बेस वैरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलेगा। कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया है। इन दोनों प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है। वहीं हायर वैरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। आईपैड एयर में स्टूडेंट के लिए अलग डिस्काउंट भी दिया गया है। स्टूडेंट को ये 59,900 रुपए में मिलेगा। 4 मार्च शाम 7:45 बजे से इन्हें बुक कर सकेंगे। सेल 11 मार्च से शुरू होगी। पिछले मॉडल से 5 हजार रुपए महंगा हुआ आईफोन आईफोन 17e पिछले मॉडल के मुकाबले ₹5 हजार महंगा है। पिछले साल 16e को ₹59,900 में लॉन्च किया था। हालांकि, 16e के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज थी, जबकि 17e के बेस मॉडल में 256GB मैमोरी है। वहीं आईपैड एयर पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है। 1. आईफोन 17e डिजाइन: 'मैट' फिनिश के साथ सिरेमिक शील्ड 2 की सेफ्टी आईफोन 17e के फ्रंट में सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रेच से 3 गुना ज्यादा सुरक्षा देता है। बैक पैनल पर मैट टेक्स्चर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह फिसलता नहीं है। इसमें पुराने मॉडल की तरह ही 'नॉच' डिजाइन बरकरार है। फोन में शॉर्टकट्स के लिए खास एक्शन बटन दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। यह 3 कलर- सॉफ्ट पिंक, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन्स: 48MP कैमरा और एप्पल इंटेलिजेंस 2. आईपेड एयर डिजाइन: स्लिम प्रोफाइल और डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा एप्पल ने आईपेड एयर के सिग्नेचर स्लिम और लाइटवेट डिजाइन को बरकरार रखा है। यह प्रीमियम एल्युमिनियम मटेरियल से बना है, जो हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और मजबूत फील देता है। यह 11 और 13 इंच के दो साइज में आता है। इसमें सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसमें फास्ट डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट है। यह नए 'एपल पेंसिल प्रो' और मैजिक कीबोर्ड को सपोर्ट करता है, जिससे इसे मिनी लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स: M4 चिपसेट और 12GB की बड़ी मेमोरी ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सबसे पतला आईफोन लॉन्च, कीमत ₹1.20 लाख: आईफोन-17 सीरीज में 4 फोन आएंगे, हार्ट रेट बताने वाला पहला एयरपॉड भी लॉन्च एपल ने अपने सालाना इवेंट 'ऑव ड्रॉपिंग' में अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया। आईफोन एयर 5.6mm पतला है। इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपए है। इवेंट में आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स भी लॉन्च किया गया है। प्रो वैरिएंट में अब तक की सबसे बड़ी आईफोन बैटरी मिलेगी। 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है। लेकिन इस बार 128 GB के स्टोरेज ऑप्शन को हटा दिया गया है। शुरुआत 256 GB के स्टोरेज से की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US-Israel-Iran war hits oil supplies: How India is preparing for the economic fallout
    Next Article
    अब कस्टमाइज्ड सिनेमा का दौर:बटन दबाते ही रेगिस्तान में बदलेगा बर्फीले इलाके का दृश्य, IIM-IIT की तर्ज पर क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट; एनिमेशन, विजुअल इफैक्ट के क्रिएटर होंगे तैयार

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment