SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती:हाथ में पट्टी, चेहरे पर सूजन, फैंस ठीक होने की कर रहे कामना

    23 hours ago

    एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हैं। उनके एक हाथ में पट्टी बंधी नजर आई तो वहीं दूसरे हाथ में ड्रिप लगी दिखाई दी। चेहरे पर सूजन भी है। विक्की जैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्टर समर्थ जुरेल ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए विक्की जैन के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की। समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की जैन का वीडियो शेयर किया। वीडियो में विक्की जैन के हाथ में पट्टी बंधी दिखाई दी और बाएं हाथ में ड्रिप लगी नजर आई। वीडियो में अंकिता लोखंडे भी नजर आईं। बता दें कि एक दुर्घटना में उनके हाथ में कांच घुस गया था और उन्हें 45 टांके लगाने पड़े थे। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के फैंस भी विक्की के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में और अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अब तक 3 रियलिटी शोज 'बिग बॉस 17', 'स्मार्ट जोड़ी' और 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट', में साथ नजर आ चुके हैं। बिग बॉस में उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 2021 में शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने करीब 3 साल तक डेट किया था और 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं एक्ट्रेस रितिका नायक?:जिन्होंने फिल्म ‘मिराई’ में साध्वी का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीता, इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं
    Next Article
    स्मृति ईरानी बोलीं- राजनीति में आने से नुकसान हुआ है:पिता के पैसे नहीं लौटाती तो उनकी पसंद के लड़के से शादी करनी पड़ती

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment