Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

    11 hours ago

    साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। 26 फरवरी को ये कपल शादी करने जा रहा है। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। अलग-अलग फ्लाइट से आए सोमवार सुबह दोनों अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। करीब 10 बजे रश्मिका और उसके करीब 15 मिनट बाद विजय आए। यहां से दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और काला चश्मा लगाकर बाहर आईं। विजय ने ब्लैक जैकेट पहनी थी। हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होने की चर्चा है। संडे को हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे थे कपल को रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। हैदराबाद एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना टीका लगाए दिखीं थीं। इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। वह हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोअर और ब्लैक शूज पहनी हुई थीं। साथ ही डार्क ग्लासेस भी पहने थे। विजय देवरकोंडा को भी ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर विजय ने भी डार्क ग्लासेस और मास्क से चेहरा छिपाया हुआ था। शादी के लिए दिल्ली का बैंड रहेगा मीडिया रिपोट्‌र्स के अनुसार, रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो इससे पहले कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा वेडिंग प्लानर हैदराबाद से है, जो एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुके हैं। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। अक्टूबर में हुई थी सगाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर इंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था। --------------------------- विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया विरोश। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Blow to Trump's tariffs: US to halt illegal duty collections on global imports from Tuesday
    Next Article
    CAA का जिक्र, घुसपैठ पर लगाम... चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की जनता के लिए पीएम मोदी का पैगाम

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment